भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग की बनी रूपरेखा, 18 मई को समापन

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग की बनी रूपरेखा, 18 मई को समापन


प्रयागराज, 14 मई (हि.स)। भाजपा प्रयागराज महानगर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 24 घंटे का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा पर गुरुवार को चर्चा परिचर्चा की गई।

सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में प्रशिक्षण वर्ग व्यवस्था टीम के साथ बैठक करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पूरे कार्यक्रम के आयोजन पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि प्रशिक्षण वर्ग का प्रारम्भ 17 मई को होगा। जिसका उद्घाटन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा सम्भावित है। 18 मई को वर्ग का समापन किया जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग कैंटोनमेंट पैलेस में आयोजित किया जायेगा। वर्ग में विभिन्न संगठनात्मक विषयों से संबंधित कुल 11 सत्र संचालित किए जाएंगे।

महानगर अध्यक्ष ने बताया कि इस जिला प्रशिक्षण वर्ग पर प्रदेश नेतृत्व की सीधी नजर है। जिस भी कार्यकर्ता को व्यवस्था से सम्बंधित जो भी जिम्मेदारी दी गई उसे पूरी निष्ठा ईमानदारी से निभाने का प्रयास करें। प्रशिक्षण वर्ग संगठन का आधार है। भोजन, चिकित्सा, स्वच्छता, सुरक्षा, मंच व्यवस्था, साज सज्जा, सत्र संचालन आदि व्यवस्थाओं में लगे हुए कार्यकर्ता पूरी तत्परता से प्रशिक्षण वर्ग में लगें।

इस दौरान आनंद सोनकर, डॉ शैलेश पांडेय, विक्रमजीत भदौरिया, रमेश पासी, आनंद सोनकर, प्रमोद मोदी, प्रमोद सिंह, विजय श्रीवास्तव, अरुण पटेल, कुंज बिहारी मिश्रा, अजय सिंह, चंद्रा अहलूवालिया, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, सुजीत कुशवाहा, मयंक दुबे, रवींद्र गांधी, आशीष द्विवेदी, आनंद दुबे, वंदना शर्मा, प्रियंका पाराशर, विश्वास श्रीवास्तव, अजय राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story