मजबूत बूथ ही दिलाएगा मिशन 2027 में प्रचंड जीत : विनोद सिंह

WhatsApp Channel Join Now
मजबूत बूथ ही दिलाएगा मिशन 2027 में प्रचंड जीत : विनोद सिंह


मजबूत बूथ ही दिलाएगा मिशन 2027 में प्रचंड जीत : विनोद सिंह


सुलतानपुर, 23 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मिशन-2027 की तैयारियों को बूथ स्तर तक तेज कर दिया है।

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के मुख्य अतिथि विनोद सिंह ने शनिवार को कहा कि मिशन 2027 में भाजपा की प्रचंड जीत का रास्ता बूथ से होकर गुजरता है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसंपर्क,वोसंवाद और संगठन विस्तार के अभियान में पूरी ताकत से जुटना होगा। उन्होंने बूथ स्तर पर की-वोटर्स, प्रभावशाली लोगों व विभिन्न सामाजिक वर्गों की सूची तैयार करने पर जोर दिया। साथ ही आश्वस्त किया कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर कराया जाएगा। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार समेत क्षेत्रीय विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने की, जबकि मुख्य अतिथि शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह रहे। सम्मेलन में 500 से अधिक बूथ अध्यक्ष, शक्तिकेंद्र संयोजक व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि “बूथ जीतों-चुनाव जीतों” के मंत्र के साथ कार्यकर्ताओं को अभी से प्रत्येक बूथ पर सक्रिय होकर कार्य करना होगा। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संदीप सिंह ने किया। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के 400 से अधिक बूथों को मजबूत, सक्रिय और अभेद्य बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

इस दौरान विजय त्रिपाठी, अयोध्या प्रसाद वर्मा, प्रदीप शुक्ला, शिवशंकर सरोज, दिनेश चौरसिया, रचना अग्रवाल, मनोज श्रीवास्तव, रीना जायसवाल, प्रदीप शर्मा, सूर्य नारायण पाण्डेय, सोहनलाल निषाद, जिला सह मीडिया प्रभारी राहुल भान मिश्रा, शिव प्रकाश उपाध्याय, काली सहाय पाठक, संदीप मिश्रा, आदर्श पाण्डेय, पवन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story