कार्यकर्ताओं के त्याग,तपस्या व बलिदान के दम पर ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा : सांसद

WhatsApp Channel Join Now
कार्यकर्ताओं के त्याग,तपस्या व बलिदान के दम पर ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा : सांसद


कानपुर, 08अप्रैल (हि.स.)। भाजपा में बूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। गर्मी में जहां अन्य दलों के कार्यकर्ता एसी कमरे में सो रहे हैं वहीं भाजपा कार्यकर्ता गांव और बूथों पर घर घर संपर्क कर मोदी योगी की उपलब्धियां बता रहे हैं। मोदी- योगी के नेतृत्व में भाजपा लगातार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। यह बातें मंगलवार को भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में किदवई नगर व छावनी विधानसभा के एक रिसॉर्ट में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने कही।

सांसद ने कहा कि क्षेत्रीय कार्यालय में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में वक्ताओं ने भाजपा का चुनावी एवं संगठनात्मक विचार, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन और प्रधानमंत्री के रुप में नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा के संबंध में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में सक्रिय सदस्यों को पार्टी की पंच निष्ठाओं के बारे में बताया गया। पीएम नरेंद्र मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने में सक्रिय सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पार्टी के सभी सक्रिय सदस्य, बूथ अध्यक्ष, बूथ कमेटी के सदस्य,पन्ना प्रमुख सहित सभी कार्यकर्ता खुद को मोदी और योगी का ध्वजवाहक मानकर अपने अपने बूथों पर काम करें।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि बूथ पर जीत ही चुनाव में विजय की गारंटी बनेगी।सक्रिय सदस्य बूथ पर निवास करने वाले वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित लोगों से निरंतर संपर्क रखें। आगामी चुनाव में पार्टी नेताओं के नेटवर्क के जरिए लोक संपर्क ही प्रमुख हथियार बनेगा। महीने में एक बार बूथों पर मासिक बैठक कर किए गए कामों की समीक्षा करें।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, एमएलसी अरुण पाठक,पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील बजाज,कौशल किशोर दीक्षित, रामदेव शुक्ल, डॉ वीना आर्या पटेल, मनोज शुक्ला, अशोक त्रिपाठी, शिव पूजन सविता ,मंडल अध्यक्ष बिट्टू परिहार, दीपांकर मिश्रा, विनीत दुबे, दीपू पासवान आदि मौजूद रहे।

छावनी विधानसभा सम्मेलन में सांसद रमेश अवस्थी क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदोरिया, शिव कुमार पाठक, विनोद शुक्ला,राजन चौहान,बी एल पाण्डेय, सनी जायसवाल, सुमित तिवारी, ओपी आर्या ,आलोक वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मो0 महमूद

Share this story

News Hub