भाजपा की कानपुर महानगर उत्तर, ग्रामीण और दक्षिण जिला कार्यकारिणी घोषित

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा की कानपुर महानगर उत्तर, ग्रामीण और दक्षिण जिला कार्यकारिणी घोषित


कानपुर, 22 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कानपुर महानगर के उत्तर, ग्रामीण और दक्षिण जिलों की कार्यकारिणी शनिवार देर शाम घोषित कर दी गई है। संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है।

भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित और दक्षिण के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने निर्देशों का पालन करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की। जारी सूची में संगठन के विभिन्न दायित्वों के लिए समर्पित, अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठनात्मक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

उत्तर जिला कार्यकारिणी

उपाध्यक्ष के रूप में जनेश्वर सिंह, आकाश शुक्ल, धीरज वाल्मीकि, शिवांग मिश्रा, सत्यम गुप्ता, नवाब सिंह, सीमा कमल और रोहित साहू को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा और अभिनव दीक्षित को नियुक्त किया गया है। मंत्री के रूप में पारस मदान, मोहित राजपूत, वात्सल्य त्रिपाठी, किसल तिवारी, रीता पासवान, विनोद पाल, सुरेंद्र गुप्ता और शालिनी कटियार को स्थान मिला है। कोषाध्यक्ष रामिंदर सिंह, सह कोषाध्यक्ष शैल शुक्ल व रजनी गुप्ता, कार्यालय मंत्री सुनीत गौर तथा सह कार्यालय मंत्री सुरेश गुप्ता और पुष्पम केंकर बनाए गए हैं। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा व सह मीडिया प्रभारी आशीष बाजपेयी व प्रशांत को जिम्मेदारी दी गई है।

ग्रामीण जिला कार्यकारिणी

उपाध्यक्ष पद पर गीता गुप्ता, अनिरुद्ध शुक्ल, रजनीश सिंह, पुष्कर शुक्ल, सुधांशु सिंह, संदीप बाजपेयी, रविंद्र सिंह और राजेश यादव को जिम्मेदारी मिली है। महामंत्री समरजीत सिंह, जयप्रकाश कटियार और देवव्रत सचान बनाए गए हैं। मंत्री पद पर अमरनाथ राजपूत, श्याम सिंह चंदेल, एमपी सोलंकी, प्रियंका राजपूत, श्याम सिंह, अंजली तिवारी, सौरभ कुशवाहा और दिति पटेल को स्थान दिया गया है। कोषाध्यक्ष अनुल वाजपेयी, सह कोषाध्यक्ष अभय शंकर, कार्यालय मंत्री धर्मेंद्र पाल व सह कार्यालय मंत्री बंटी पांडे बनाए गए हैं। संयोजक मीडिया मयंक अवस्थी व सहसंयोजक मीडिया दिग्विजय सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

दक्षिण जिला कार्यकारिणी

उपाध्यक्ष के रूप में विजय मिश्रा, शशांक मिश्रा, पवन दीक्षित, वीरेंद्र दीक्षित, अंकित गुप्ता, जितेंद्र सचान, वंदना गुप्ता और सुरेंद्र चौहान को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर गणेश शुक्ल, जसवींदर मल्होत्रा और अर्जुन बरिया को नियुक्त किया गया है। मंत्री के रूप में विक्रम पंडित, मधु तिवारी, सुषमा चौहान, ममता राजपूत, सुरेंद्र प्रताप चौहान, एलबी पटेल, पंकज द्विवेदी और प्रवीण गुप्ता को स्थान मिला है। कोषाध्यक्ष शिवम मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी व सह मीडिया प्रभारी बिंदु अग्रवाल बनाए गए हैं। कार्यालय मंत्री दिलीप मिश्रा तथा सह कार्यालय मंत्री हरिजीवन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है, ताकि आगामी कार्यक्रमों और चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। उन्होंने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए पूरी निष्ठा से जनता की सेवा करने की अपेक्षा जताई। साथ ही प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊर्जा मिल रही है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story