समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई महर्षि कश्यप एवं निषादराज गुह्य की जयंती





गोरखपुर, 5 अप्रैल (हि.स.)।समाजवादी पार्टी कार्यालय पर ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ महर्षि कश्यप एवं श्रंगवेरपुर के राजा निषादराज गुह्य जी की जयंती के साथ ही सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ महर्षि कश्यप एवं श्रंगवेरपुर के राजा निषादराज गुह्य दोनों महापुरूषों का जीवन दर्शन मानवता के लिए प्रेरणादायक है। सम्राट अशोक महान शासक थे।प्रदेश की जनता भाजपा की दबंगई और अराजकता से त्रस्त है। किसानों, गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। समाज का हर वर्ग परेशान और बदहाल है। भाजपा सरकार संविधान विरोधी काम कर रही है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया। नौजवानों के लिए नौकरी, रोजगार नहीं है। भाजपा सरकार में नौजवानों का भविष्य नहीं बचा है। किसान को फसल की लागत भी नहीं मिल रही है। भाजपा ने जो भी वायदे किए वे सिर्फ जुमला बनकर रह गए हैं। भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार की बेदखली से ही जनता को अच्छे दिन देखने को मिलेंगे।
इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी प्रहलाद यादव नगीना प्रसाद साहनी पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव अमरेन्द्र निषाद मुन्नीलाल यादव मिर्जा कदीर बेग रामजतन यादव रुपावती बेलदार दयाशंकर निषाद दुधनाथ मौर्य राजेंद्र यादव कृष्ण कुमार त्रिपाठी रजनीकान्त पांडे मनुरोजन यादव जयप्रकाश यादव जालन्धर निषाद आदि मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय