रेलवे ने चेकिंग अभियान चला वसूला 91,655 रुपया जुर्माना
मुरादाबाद, 26 फरवरी (हि.स.)। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के निर्देशन में किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कुल 26 रेलगाड़ियों को चेक किया गया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा व गंदगी फैलाने के आरोप में 200 लोगों द्वारा कुल 91,655 रुपये जुर्माना वसूला गया।
मुरादाबाद के सीआईटी विजयंत शर्मा व भावेश शर्मा के नेतत्व में 17 टिकट चेकिंग स्टाफ ने चार रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ के सहयोग से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान के अंतर्गत गाड़ी 65305, 15623, 14321, 04213, 54391, 22454, 64566, 12036, 15715, 13152, 22545, 65304, 54396, 54308, 15098, 22543, 14003, 25036, 04214, 15036, 04209, 12204, 55301, 15015, 15128 एवं गाड़ी संख्या 12392 सहित कुल 26 गाड़ियों को चेक किया गया।
किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा के 99 केस द्वारा 47,550 रुपये, अनियमित यात्रा के 99 केस द्वारा 43,805 रुपये, गंदगी फैलाने के 2 केस द्वारा 300 रूपये सहित कुल 200 केस द्वारा कुल 91,655 रुपये मात्र (इक्यानवे हजार छ: सौ पचपन रूपये मात्र) का रेल राजस्व अर्जित किया गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में निरंतर अपने अधिकृत रेल यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु तथा रेल राजस्व की क्षति पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान संचालित किये जा रहें हैं I
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

