बीकानेर–हरिद्वार–बीकानेर एक्सप्रेस का हिसार एवं भिवानी के मध्य हांसी स्टेशन पर होगा ठहराव
मुरादाबाद, 12 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक महेश यादव ने शनिवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए बीकानेर–हरिद्वार–बीकानेर एक्सप्रेस (14717 - 14718) का बीकानेर मंडल के अंतर्गत हांसी रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि रेलगाड़ी बीकानेर–हरिद्वार एक्सप्रेस (14717) जेसीओ 14 सितंबर को सुबह 4:22 पर हांसी स्टेशन पर पहुंचेगी और 2 मिनट ठहराव के बाद 4:24 पर चल देगी। हरिद्वार–बीकानेर एक्सप्रेस (14718) जेसीओ 15 सितंबर को रात्रि 01:03 बजे पर हांसी स्टेशन पर पहुंचेगी और 2 मिनट ठहराव के बाद रात्रि 01:03 बजे पर चल देगी।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

