पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हुआ भूमि फैस्ट का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हुआ भूमि फैस्ट का आयोजन


लखनऊ, 23 अप्रैल (हि.स.)। लखनऊ विश्वविद्यालय में एसएफडी अवध द्वारा युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें नवाचार के माध्यम से सतत विकास की दिशा में कार्य करने के लिए भूमि फेस्ट का आयोजन हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान संस्थान के अपर महानिदेशक परमिंदर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय एवं महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण एवं सतत विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने कार्यशील मॉडलों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रस्तुत मॉडलों में प्राकृतिक वातानुकूलन, ऊर्जा दक्ष स्मार्ट सिटी, वायु एवं जल प्रदूषण, नवीकरणीय संसाधन तथा पर्यावरण अनुकूल सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे।

यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए अपने विचारों को प्रस्तुत करने का एक सशक्त मंच बना, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश भी देने में सफल रहा।

कार्यक्रम में एबीवीपी प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी, एसएफडी के राष्ट्रीय सह-संयोजक रमाकांत चौधरी, प्रांत एसएफडी प्रमुख प्रो. बीना राय तथा प्रांत संयोजक शाश्वत अवस्थी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्‍द्र पाण्डेय

Share this story