फर्रुखाबाद : भोलेपुर बड़े हनुमान मंदिर में स्थापित होगी महंत बालक दास की मूर्ति
फर्रुखाबाद, 22 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में भोलेपुर स्थित बड़े बूढ़े हनुमान मंदिर पर निर्वाण हाे चुके बालक दास महाराज की मूर्ति स्थापित की जाएगी।
बताते चलें कि, भोलेपुर के बड़े बूढ़े हनुमान मंदिर पर हर मंगलवार को विशाल मेला लगता है। इस मेले में एटा, इटावा, मैनपुरी, हरदोई, कन्नौज,
शाहजहांपुर सहित आसपास के कई जिलों से भक्त आकर मन्नत मांगते हैं। इस मंदिर के महंत बालक दास का आज से 10 साल पूर्व निर्वाण(ब्रह्मलीन) हाे गया थे। उनके निर्वाण के बाद मोहन दास को मंदिर का महंत बनाया गया।
महंत मोहन दास ने साेमवार काे बताया कि मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है। कानपुर फर्रुखाबाद मार्ग में भोलेपुर में स्थिति इस मंदिर पर उमड़ रही भक्तों की भीड़ की वजह से मंगलवार के दिन पुलिस को यातायात बहाल रखने में पसीने छूट जाते हैं। भक्तों के सहयोग से निर्वाण महंत बालक दास की मूर्ति बनवाई गई है, जिसे शीघ्र ही मंदिर परिसर में स्थापित किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

