आरक्षण को सभी क्षेत्रों में लागू करने की मांग, भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
आरक्षण को सभी क्षेत्रों में लागू करने की मांग, भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन


जौनपुर, 01 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भीम आर्मी जय भीम संगठन ने सोमवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और आदिवासी वर्गों के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए आरक्षण व्यवस्था को लोकतंत्र के सभी स्तंभों में लागू करने की मांग की। ज्ञापन का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष कंचन राव ने किया।

ज्ञापन में माग किया गया है कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका है। संगठन ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

जिलाध्यक्ष कंचन राव ने कहा कि जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के सिद्धांत के आधार पर सरकारी और निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू किया जाए। उन्होंने पदोन्नति में आरक्षण बहाल करने तथा विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े बैकलॉग पदों को भरने की भी मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story