भारत स्काउट -गाइड संस्था सदैव देश सेवा और समाज सेवा के लिए समर्पित : शतानंद शर्मा
मुरादाबाद, 26 मई (हि.स.)। ज्येष्ठ मास के नौतपा प्रारंभ होते ही भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से भारत स्काउट-गाइड संस्था मुरादाबाद के तत्वावधान में पुराने रोडवेज स्टैंड पर मंगलवार को नि:शुल्क शीतल जल सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में स्काउट-गाइड स्वयंसेवकों ने राहगीरों एवं यात्रियों को शीतल जल वितरित कर जनसेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने कहा कि भारत स्काउट-गाइड संस्था सदैव देश सेवा और समाज सेवा के लिए समर्पित रही है।
कब कमिश्नर संजय सिंह ने कहा कि यह संगठन सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के लिए जाना जाता है। जिला स्काउट कमिश्नर डा. हिमांशु यादव ने कहा कि स्काउट गाइड संस्था युवाओं को जीवन संघर्ष में विजय प्राप्त करने की प्रेरणा देती है तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करती है। जिला सचिव डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने विद्यार्थियों से जीवन में कम से कम एक बार स्काउट -गाइड से जुड़ने का आवाहन किया।
जिला यूथ कमिश्नर बबीता मल्होत्रा ने विद्यार्थियों को स्काउट -गाइड के महत्व को समझने और उसे अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला संगठन कमिश्नर मोनिका, जिला प्रशिक्षण कमिश्नर शुभम एवं जिला काउंसलर काव्य की विशेष उपस्थिति रही। शिविर में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के स्काउट-गाइड ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
प्रमुख प्रतिभागियों में मनीष सैनी, पुनीत राणा, चिराग गौतम, अंकित, विवान बिश्नोई, हंस राणा, संस्कार सिंह, समर सिंह, पीयूष, लव, कृष्णा, कार्तिक जोशी, चिन्मय जोशी, आदित्य कश्यप, अमन कुमार, प्रवीण कुमार एवं आर्यन प्रताप सिंह शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

