ब्राह्मण महासभा ने भरत भूषण तिवारी की मौत उच्चस्तरीय जांच के लिए राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
जौनपुर, 22 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) ने इकाई ने बिहार के भोजपुर निवासी भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में हुई मृत्यु के मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। संगठन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में सोमवार को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों से मिली जानकारी के अनुसार, भरत भूषण तिवारी की बिहार पुलिस और एसटीएफ टीम द्वारा कथित तौर पर आत्मसमर्पण के बावजूद गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस अवसर पर अरविन्द कुमार सिद्ध, रमेश कुमार चौबे, राकेश तिवारी, रमाशंकर पाठक, अनुज मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, कृपाशंकर और अरुण मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

