भाजपा मुरादाबाद महानगर ने पुरुषोत्तम मास के बड़े मंगलवार पर किया भंडारा

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा मुरादाबाद महानगर ने पुरुषोत्तम मास के बड़े मंगलवार पर किया भंडारा


मुरादाबाद, 26 मई (हि.स.)। भाजपा मुरादाबाद महानगर के तत्वावधान में आज पुरुषोत्तम मास के बड़े मंगलवार को कटघर कोतवाली के सामने श्री बालाजी महाराज के भंडारे का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम बालाजी महाराज का पूजन अभिषेक किया गया इसके बाद श्री हनुमान चालीसा का पाठ और महाआरती की गई।

भण्डारें में मुख्य रूप से भाजपा भोजपुर मंडल प्रभारी व पूर्व महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, एबी ट्रेडर्स की स्वामिनी प्रभा श्याम शर्मा, भाजपा कटघर मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, नत्थूराम कश्यप, सहकारी बैंक के सभापति हरिओम शर्मा, अरविंद सिंह, दिनेश शुक्ला, निमित जायसवाल, अशोक गाबा, कमल कश्यप, पप्पू दादा, गुड्डू सिंह राजपूत, अमित शर्मा, उदय प्रजापति, संदीप शर्मा, रामगोपाल यादव, अन्नू भारद्वाज आदि क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story