बेमौसम बरसात से फसलों को क्षति,ठंड फिर लोटी

WhatsApp Channel Join Now

फर्रुखाबाद,20 मार्च (हि.स.) । जिले में सुबह से बदले मौसम के मिजाज ने किसानों की चिन्ता बढ़ा दी है| शुक्रवार को बेमौसम वर्षा संग हवा चलने से सरसों व गेहूं की फसलें प्रभावित हुई हैं। जिसे लेकर किसान परेशान हैं। ।जनपद में हुई बेमौसम बारिश और तेज हवा ने फसलो को प्रभावित किया है। जिससे किसानो की चिंता बड़ गयी है,पकी हुई फसलें जमीन पर गिरने से उत्पादन में भारी गिरावट और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।

प्रगतिशील किसान नारद सिंह का कहना है कि बारिश के साथ तेज हवा चलने से खेतों में पकी खड़ी सरसों झड़ गई है। वहीं दूसरी तरफ गेहूं की फसल भी गिर गई है, जिससे पैदावार कम होना तय हो गया है। वहीं दूसरी तरफ अचानक हुई बारिश से ठंड फिर लौट आई है, जिससे लोग गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गए हैं। समाचार लिखे जाने तक आसमान में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही है।

जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में और वर्षा हो सकती है तथा 40 किलोमीटर की गति से आंधी आ सकती है। ऐसे में लोग यदि घर से बाहर न निकलें तो ज्यादा अच्छा होगा। मौसम लगातार 7 दिन तक बिगड़ने की जानकारी मौसम विभाग के अधिकारी दे रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story