यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के गांवों में मूलभूत सुविधाओं को किया जाएगा बेहतर

WhatsApp Channel Join Now
यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के गांवों में मूलभूत सुविधाओं को किया जाएगा बेहतर


यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के गांवों में मूलभूत सुविधाओं को किया जाएगा बेहतर


नोएडा, 21 अक्टूबर (हि.स.)। यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के गांवों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। गांवों में खेल का मैदान, ओपन जिम, तालाबों का जीर्णोद्धार से लेकर पक्की सड़कों तक के कार्य होंगे। इसके लिए टेंडर कर दिए गए हैं।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) सीईओ आरके सिंह ने बुधवार काे बताया कि सिरौली बांगर गांव में चारदीवारी, खेल का मैदान और ओपन जिम बनाए जाएंगे। उदयपुर और आच्छेपुर गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम होगा। पारसोल में बारातघर तथा बनवारीबास में तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा। टप्पल में भी सीसी रोड से जुड़े कार्य किए जाएंगे। गांवों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि यीडा क्षेत्र में करीब 96 अधिसूचित गांव है। इनमें से 28 गांवों को अबतक स्मार्ट गांव के रूप में विकसित किया जा चुका है। यहां पर खेलकूद से लेकर पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी समेत अच्छी सड़कें और अन्य कार्य कराए गए हैं। शेष गांवों को भी स्मार्ट बनाने की कवायद जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764673 Articles

Share this story