विधायक विकास गुप्ता ने बरुहा पेयजल योजना का किया लोकार्पण

WhatsApp Channel Join Now
विधायक विकास गुप्ता ने बरुहा पेयजल योजना का किया लोकार्पण


फतेहपुर, 10 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को अर्पण जल कार्यक्रम के तहत निर्मित बरुहा पेयजल योजना का अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने लोकार्पण कर ग्रामवासियों को समर्पित किया।

विकास खण्ड अशोथर की ग्राम पंचायत बरुहा में नवनिर्मित पेयजल योजना से ग्रामवासियों को रोग रहित शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।

विधायक ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि शुद्ध पेयजल पीने से ग्रामवासी जल जनित रोगों से बचेंगे और बीमारी के इलाज में खर्च होने वाला पैसा भी बचेगा। विधायक ने लोगों से अपील की कि पानी को व्यर्थ न बहाएं, जल संरक्षण तथा जल संचयन अति आवश्यक है और वर्षा के जल का भी अपने-अपने स्तर से संरक्षण करें।

पेयजल योजना के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल रहा और ग्रामीणों ने विधायक को इस योजना के लिए धन्यवाद किया।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता अनुराग गौतम, सहायक अभियंता कैलाश चंद्र, अवर अभियंता पिंटू कुमार, जिला समन्वयक राजमुनि यादव, प्रोजेक्ट मैनेजर सऊद सिद्दीकी, कंस्ट्रक्शन एजेंसी से निखलेश ग्राम प्रधान व भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story