बलरामपुर में राप्ती नदी खतरे के निशान से पार, सभी विभाग अलर्ट मोड पर

WhatsApp Channel Join Now
बलरामपुर में राप्ती नदी खतरे के निशान से पार, सभी विभाग अलर्ट मोड पर


बलरामपुर में राप्ती नदी खतरे के निशान से पार, सभी विभाग अलर्ट मोड पर


बलरामपुर, 28 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में साेमवार पांच बजे राप्ती नदी का जलस्तर खतरें के निशान को पार कर गया। जिससे पूरा विभाग को अलर्ट सतर्क हाे गया है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन स्वयं स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे है।

उन्हाेंने बताया कि राप्ती नदी का जलस्तर 104.640 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 104.620 मीटर से 0.020 मीटर यानी दो सेंटीमीटर अधिक दर्ज की गई है। हालांकि प्रशासन के अनुसार वर्तमान में जिले में बाढ़ की स्थिति नहीं है और रात में नदी के जलस्तर में कमी आने की संभावना है।

जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन का कहना है कि नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर एसडीआरएफ एवं पीएसी को बोट उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। स्थानीय लाेगाें से नदी, जलभराव एवं निचले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

उन्हाेंने बताया कि पूरे जनपद में अतिवृष्टि के बाद से प्रभावित विद्युत व्यवस्था को तेजी से सामान्य किया जा रहा है। जनपद के अधिकांश क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल हो चुकी है। शेष प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति शीघ्र बहाल करने के लिए विद्युत विभाग की अतिरिक्त टीमें एवं संसाधन लगाए गए हैं। टीमें क्षतिग्रस्त पोल, तार और ट्रांसफार्मर की मरम्मत में जुटी हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति, आवागमन, जल निकासी सहित सभी आवश्यक सेवाओं की पूर्ण बहाली प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देशन में संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी फील्ड में सक्रिय रहकर आवश्यक सेवाओं की पुनर्बहाली में जुटे हैं।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रभाकर कसौधन

Share this story