बलरामपुर : सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
बलरामपुर : सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत


बलरामपुर ,7 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि एनएच-730 पर पचपेड़वा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के पास कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बलरामपुर की ओर से बढ़नी की तरफ जा रही काले रंग की क्रेटा कार (यूपी 32 एनबी 1420) और बढ़नी की ओर से बलरामपुर जा रही टीपीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल (यूपी 47 एके 8591) की रामनगर गांव के सामने मुख्य मार्ग पर आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार राजन सैनी पुत्र आनंद सैनी उर्फ छोटू माली, निवासी मालीटोला, टेढ़ी बाजार, कोतवाली नगर, बलरामपुर, उम्र करीब 25 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, बाइक पर सवार दूसरे युवक जयप्रकाश सैनी उर्फ अन्नू सैनी पुत्र काली प्रसाद सैनी, निवासी मालीटोला, टेढ़ी बाजार, कोतवाली नगर, बलरामपुर को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

पचपेड़वा थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि क्रेटा कार सड़क किनारे पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़वा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है,अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रभाकर कसौधन

Share this story