मुद्दों पर आवाज उठाते समय संयम बरतें कार्यकर्ता : धर्मेंद्र यादव

WhatsApp Channel Join Now
मुद्दों पर आवाज उठाते समय संयम बरतें कार्यकर्ता : धर्मेंद्र यादव


बलिया, 21 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया में मुलायम सिंह यादव की स्मृति में शुक्रवार की रात आयोजित कवि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि आजमगढ़ के समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद धर्मेंद्र यादव ने देश और प्रदेश की राजनीति से भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुद्दों को मुखरता से उठाते समय संयम बरतने की भी नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प बलिया से लिया जाएगा। क्योंकि यह संघर्षों की धरती है। जयप्रकाश नारायण, जनेश्वर मिश्र और चंद्रशेखर का जिक्र करते हुए कहा कि देश और समाज को जब भी जरूरत पड़ी है, बलिया आगे रहा है।

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि देश से भाजपा को हटाने की शुरुआत 2027 में यूपी से होने जा रही है। इसके लिए कमर कस लेनी है। सांसद धर्मेंद्र यादव ने सभागार में मौजूद हजारों सपा कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कि अच्छे आचरण के साथ जनता के मुद्दों पर मुखरता से आवाज उठानी है। धर्मेंद्र यादव पूरी रात कवियों और शायरों को सुनते रहे। इस मौके पर सांसद राजीव राय, सांसद रमाशंकर राजभर, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, विधायक संग्राम यादव, जयप्रकाश अंचल आदि थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780707 Articles

Share this story