बलिया में अतिक्रमण हटाने गई राजस्व व पुलिस टीम पर हमला, सात गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
बलिया में अतिक्रमण हटाने गई राजस्व व पुलिस टीम पर हमला, सात गिरफ्तार


बलिया, 04 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया में खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज गांव में कोर्ट के आदेश पर बुलडोजर लेकर अवैध कब्ज़ा हटाने गए एसडीएम और तहसीलदार सैकड़ों लोगों ने हमला कर दिया। मंगलवार को हुए इस बवाल के बाद पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

बलिया के एसपी ओमवीर सिंह के अनुसार उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में हथौज स्थित तालाब की जमीन में अवैध रुप से किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर द्वारा गठित टीम तहसीलदार देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, नायब तहसीलदार चन्द्रप्रकाश यादव व खेजुरी थानाध्यक्ष खेजुरी के नेतृत्व में मौके पर गई थी। साथ में स्थानीय थाना व पुलिस लाइन से पुलिस बल के साथ राजस्व टीम के लोग भी थे।

टीम जब हथौज में रामबचन राम पुत्र स्व रामकृपाल राम के घर पर पहुंची तो विपक्षी एवं उसके घर के लोगों से अतिक्रण हटवाने के लिए कहा। राजस्व और पुलिस टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की तो इसी दौरान विपक्षी रामबचन राम पुत्र स्व रामकृपाल राम व उसके घर की महिलाओं व लड़के जेसीबी के सामने पहुंचकर अतिक्रमण हटाने में अवरोध उत्पन्न करने लगे। जिन्हें हटाने का प्रयास किया गया तो वहाँ पर मौजूद ने राजस्व और पुलिस टीम को ललकारने व इशारा करके और भी लोगों को बुलाने पर गाँव के करीब 100 से 150 पुरुष, महिला व नवयुवक अपने हाथ में लाठी-डण्डे, फावड़ा, कुदाल, ईट-पत्थर लेकर चलाने लगे।

राजस्व एवं पुलिस टीम को दौड़ाकर हमला कर दिए। जिसमें कई राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी को चोटें आयी थीं। जिसके सम्बन्ध में क्षेत्रीय लेखपाल के द्वारा तहरीर देकर दर्ज करवाया गया था। एसपी के अनुसार घटना के दौरान बनाये गये वीडियो से चिन्हित करते हुए कई नाम प्रकाश में आए। जिसके आधार पर तेज बहादुर राम, हरिशंकर राम, कौशल्या देवी, गायत्री देवी, जानकी देवी, सुनीता देवी व कुमारी नीतू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी

Share this story