शिक्षक एमएलसी चुनाव : सपा प्रत्याशी ने डीआईओएस को हटाने की उठाई आवाज

WhatsApp Channel Join Now
शिक्षक एमएलसी चुनाव : सपा प्रत्याशी ने डीआईओएस को हटाने की उठाई आवाज


बलिया, 21 अक्टूबर (हि.स.)। वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लालबिहारी यादव ने बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह काे ज्ञापन सौंपकर जिला विद्यालय निरीक्षक पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में शिक्षकों पर दबाव बनाने तथा निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया।

उन्होंने मांग की कि लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया को तत्काल पद से हटाया जाए, ताकि शिक्षक निर्वाचन स्वतंत्र एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सके।

उन्होंने कहा कि हमारी स्पष्ट मांग है कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त न किया जाए तथा शिक्षकों को बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिले। निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद है और इसकी गरिमा बनाए रखना निर्वाचन आयाेग और प्रशासन की जिम्मेदारी है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को स्नातक और शिक्षक एमएलसी के लिए मतदान होना है। वहीं, ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, रंजीत चौधरी, अनिल राय और रामजी गुप्ता शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764601 Articles

Share this story