चन्द्रशेखर के प्रधानमंत्री की शपथ ग्रहण करने की याद में 10 नवंबर को बलिया में जलेंगे दस हजार दीप

WhatsApp Channel Join Now
चन्द्रशेखर के प्रधानमंत्री की शपथ ग्रहण करने की याद में 10 नवंबर को बलिया में जलेंगे दस हजार दीप


बलिया, 09 नवंबर (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के शपथ ग्रहण दिवस (10 नवंबर) को बलिया जनपद में 'प्रधानमंत्री दिवस' मनाया जाएगा। कार्यक्रम के संबंध में राष्ट्र नायक चंद्रशेखर मैराथन समिति की ओर से चंद्रशेखर उद्यान में सोमवार को तैयारी बैठक की गई।

समिति के सचिव उपेन्द्र सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर ने 10 नवंबर 1990 में देश के आठवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। बलिया के लिए यह खास दिन है और इसे उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चन्द्रशेखर उद्यान में दिन के उजाले में बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए राजकीय इण्टर कालेज के कलाध्यापक डॉ. इफ्तखार खां, श्री मुरली मनोहर टाउन इण्टर कालेज के कलाध्यापक मिथलेश सिंह, विशाल कुमार सिंह, सनबीम विद्यालय के कलाध्यापक नुरूल को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

शाम को चन्द्रशेखर उद्यान में दस हजार दीप जलाकर चन्द्रशेखर की प्रतिमा पर रोशनी की जाएगी। साथ ही शहर में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जनप्रतिनिधि, क्रान्तिकारी व समाजसेवियों की 26 प्रतिमा स्थलों पर दीप जलाया जाएगा। साथ ही जयप्रकाश ट्रस्ट जयप्रकाश नगर से लेकर रसड़ा चंद्रशेखर आजाद चौक तक चंद्रशेकर उद्यान बेल्थरारोड से लेकर भरौली सहजानंद पार्क तक लगभग 60 प्रतिमा स्थलों पर 51 दीप जला कर रोशन किया जाएगा। प्रतिमाओं पर इसके लिए अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं।

उपेन्द्र सिंह ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए चन्द्रशेखर मैराथन समिति के सदस्य, सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था संकल्प के रंगकर्मी, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड चन्द्रशेखर उद्यान और शहर में स्थित प्रतिमा स्थल पर उपस्थित रहेंगे। इसके लिए कुंवर सिंह इण्टर कालेज के स्काउट शिक्षक राजेश सिंह, श्री मुरली मनोहर टाउन इण्टर कॉलेज के एनसीसी आफिसर स्नेह प्रकाश श्रीवास्तव से सहयोग मांगा गया है।

समिति के सचिव ने 10 नवंबर को 'प्रधानमंत्री दिवस' के उत्सव में शामिल होने के लिए जिले के नागरिकों से अपील की है। बैठक में अनूप पांडेय, डा. अखिलेश सिन्हा, राघव सिंह, रणवीर सिंह सिंगर, बलवंत सिंह, अजीत सिंह रूपेश सिंह, धर्मवीर सिंह, किशन प्रताप सिंह, अमित सिंह, अमित गिरी, चिंटू सिंह, सुधीर सिंह, आशीष त्रिवेदी, मनीष सिंह, भवतोष पांडेय उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774545 Articles

Share this story