ब्रजभूषण शरण सिंह का बाबा रामदेव पर तंज, अब आंदोलन करें तो सलवार न पहनें

WhatsApp Channel Join Now
ब्रजभूषण शरण सिंह का बाबा रामदेव पर तंज, अब आंदोलन करें तो सलवार न पहनें


ब्रजभूषण शरण सिंह का बाबा रामदेव पर तंज, अब आंदोलन करें तो सलवार न पहनें


बलिया, 22 अगस्त (हि.स.)। पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने योग गुरु बाबा रामदेव पर निशाना साधते हुए कहा है कि अब वे जो भी आंदोलन करें सलवार न पहनें। उन्होंने रामदेव की कंपनी के उत्पादों में मिलावट का आरोप लगाते हुए सलाह दी कि रामदेव को नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ आंदोलन करना चाहिए।

अखिल भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्राजभूषण शरण सिंह बसपा विधायक स्व. उमाशंकर सिंह के पैतृक गांव बलिया के खनवर में परिजनों से मिलने आए थे। उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में बाबा रामदेव पर जमकर कटाक्ष किया। कहा कि रामदेव हर प्रकार के प्रोडक्ट बनाते हैं। कई वस्तुओं में मिलावट होती है। हालांकि नकली खाद्य पदार्थों में मिलावट सिर्फ रामदेव ही नहीं कर रहे हैं और लोग भी कर रहे हैं। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए सिर्फ सरकार पर नहीं छोड़ना चाहिए। लोगों को खुद भी बचना चाहिए और अपने परिवार को भी बचाना चाहिए। तंज कसते हुए सलाह दी कि इसके खिलाफ बाबा वाले वेश में ही रामदेव को आंदोलन करना चाहिए। पूरी दमदारी से करना चाहिए। उन्हे पीछे नहीं हटाना चाहिए। उन्होंने राम मन्दिर में दान पात्र में चोरी को लेकर पूछे गए सवालों से किनारा कर लिया। 2027 के विधानसभा चुनाव पर पूछे गए प्रश्नों का भी उत्तर नहीं दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी

Share this story