निर्माणाधीन पुल के पिलर का ढांचा गिरने से दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर

WhatsApp Channel Join Now
निर्माणाधीन पुल के पिलर का ढांचा गिरने से दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर


बलिया, 25 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना के बेल्थरारोड कस्बे के समीप स्थित मधुबनी गांव में एक निर्माणाधीन पुल के

एक पिलर का ढांचा ढहने से चार मजदूर दब गए। इस दुर्घटना में दाे मजदूराें की माैत हाे गई और दाे अन्य घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कररही है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूर पिलर के लिए सरिया बांध रहे थे। तभी असंतुलन के कारण अचानक लोहे का ढांचा भरभरा कर गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आकर चार मजदूर दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद ठेकेदारों ने तत्काल जेसीबी मशीन की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया।

चिकित्सकों ने दाे लाेगाें काे मृत घाेषित कर दिया। मृतकाें की पहचान 30 वर्षीय पप्पू व 29 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। यह दोनों मजदूर मूल रूप से लखीमपुर जिले के धरहरा थाना के खैरा पुरवा निवासी बताए जा रहे हैं। इस हादसे में पीलीभीत के दुबिया निवासी मजदूर जुगल का इलाज चल रहा है। एक अन्य मजदूर को मामूली चोटें आई हैं।

घटना के संबंध में एएसपी (उत्तरी) दिनेश शुक्ल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों की मानें तो प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह निर्माण कार्य में लापरवाही व सुरक्षा मानकों की अनदेखी मानी जा रही है। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि पुल निर्माण में सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी

Share this story