जिहादी मानसिकता के विरुद्ध बजरंग दल ने प्रदेशभर में किया विरोध प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
जिहादी मानसिकता के विरुद्ध बजरंग दल ने प्रदेशभर में किया विरोध प्रदर्शन


जिहादी मानसिकता से देश की सुरक्षा को खतरा : विजय प्रताप

लखनऊ, 17 अप्रैल (हि.स.)। विकृत जिहादी मानसिकता के विरुद्ध बजरंग दल ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में विरोध प्रदर्शन किया। लखनऊ में हजरतगंज चौराहे पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर अवैध मतांतरण व लव जिहाद विरोधी राष्ट्रव्यापी कानून बनाने की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि सभी राजनीतिक दल अपने राजनीतिक दायरे से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हितों की चिंता करें। उन्होंने कहा कि अवैध मतांतरण विरोधी राष्ट्रव्यापी कानून बनाना चाहिए और राष्ट्रीय सुरक्षा तथा देश के समक्ष उपस्थिति इस चुनौती का प्रभावी मुकाबला करना चाहिए।

प्रान्त संगठन मंत्री ने कहा कि मुस्लिम युवक युवतियों के माध्यम से टीसीएस जैसी अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों तक फैले धर्मांतरण व लव जिहाद के उजागर होने के बाद पूरी दुनिया अचंभित है। उच्च पद पर एक मुसलमान के बैठते ही किस प्रकार वह अधिक से अधिक संख्या में अपने मुस्लिम सहयोगियों को भर्ती कर लेता है और उसके बाद बीसियों हिंदू लड़के और लड़कियों को अपने षड्यंत्र का शिकार बनाता है, यह अत्यंत गंभीर व आश्चर्यजनक है।

विजय प्रताप ने अपने वक्तव्य में कहा जिम जिहाद, थूक जिहाद, सैलून जिहाद, कोरियोग्राफर जिहाद आदि ही सामने आते थे और लगता था कम पढ़े लिखे लोग ही इस षड्यंत्र में शामिल हैं, लेकिन अलफलाह व केजीएमयू विश्वविद्यालय और उसके बाद इन बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अंदर काम करने वाले लोगों की इस धर्मांतरण के षड्यंत्र में संलिप्तता बताती है कि जिहादी षड्यंत्र केवल कम पढ़े लिखे लोगों के दिमाग की ही विकृति नहीं है अपितु, ज्यादा पढ़े लिखे लोगों के दिमाग में भी जिहादी कीड़ा उतना ही काम करता है और वे भी सभ्यता के सभी दायरे को तोड़कर जबरन धर्मांतरण करते हैं।

विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री देवेन्द्र मिश्र कहा कि भारत में भी जिन राज्यों में सख्त कानून बने हैं और प्रभावी रूप से लागू हो रहे हैं, वहां इन षड्यंत्रों पर रोक लगी है। प्रान्त संगठन मंत्री ने बताया कि शुक्रवार को अवध प्रान्त के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से संगठन मंत्री समरेंद्र, प्रांत प्रचार प्रमुख नृपेंद्र ,प्रांत सेवा प्रमुख धर्मेंद्र, लखनऊ विभाग मंत्री योगेश, विभाग संयोजक विजय बजरंगी सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के जिला एवं विभाग के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story