विहिप एवं बजरंग दल का सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग शुरू
शिविर में प्रदेश के 27 जिलों के चयनित 165 कार्यकर्ता प्रशिक्षण में शामिल
मुरादाबाद, 01 जून (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ सोमवार को कृष्णा बाल विद्या मंदिर मंगूपुरा मुरादाबाद में किया गयाI शिविर में 27 जिलों के चयनित 165 कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंचे हैं।
क्षेत्र संयोजक बजरंग दल अनुज वालिया ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं का शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त निर्माण करना है, जिसमें अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान देशभक्ति से ओत प्रेत व देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। भारत के अंदर हो रहे आतंकवाद, अनेक प्रकार के जिहादों के विरोध कार्यकर्ताओं का निर्माण, भारतीय संस्कृति को तोड़ने वाले विमर्श जो बन रहे हैं उनके विरुद्ध लड़ सके ऐसे युवाओं का निर्माण ही मुख्य उद्देश्य है।
इस अवसर पर प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर, प्रांत संयोजक निमेश वशिष्ठ, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ राजकमल गुप्ता, वर्ग पलक विपिन गुप्ता, बृजेश कुमार, डॉ गौरव कश्यप, नवदीप अग्रवाल, अनिल कठेरिया, विकास गुप्ता, विकी प्रजापति, पंकज नारंग गौरव दुबे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

