बाण गंगा नदी में डूबे तीन युवक, तलाश जारी

WhatsApp Channel Join Now

सिद्धार्थनगर, 23 जुलाई (हि.स.)। जनपद के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बाण गंगा नदी के किनारे बौदौली घाट पर अंतिम संस्कार करने गये ग्राम पंचायत मधवापुर के टोला मिझुनिया निवासी तीन युवक गहरे पानी में बृहस्पतिवार को डूब गये। स्थानीय गोताखोराें के जरिए इनकी तलाश कराई जा रही है। तहसीलदार शोहरतगढ़ प्रकाश सिंह ने उक्त जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मधवापुर के टोला मिझुनिया में कंचन देवी की मृत्यु हो गई थी। इनका अंतिम संस्कार करने के लिए बृहस्पतिवार को बाण गंगा नदी के बौदौली घाट पर ले गए। इस दौरान गांव के 17 वर्षीय शिवा पुत्र राम मूरत तथा 17 वर्षीय रवि पुत्र राम रूप एवं 18 वर्षीय मोनू पुत्र बबलू गहरे पानी में चले गए। जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार, सीओ पुलिस मयंक द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य मे जुटे हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से इनकी तलाश की जा रही है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य मे युद्ध स्तर पर लगा हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी

Share this story