मुरादाबाद : बहसूमा-चांदपुर ठाकुरद्वारा मार्ग के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद : बहसूमा-चांदपुर ठाकुरद्वारा मार्ग के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा


मुरादाबाद, 26 अक्टूबर (हि.स.)। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मुरादाबाद को उत्तराखंड को जोड़ने वाले 21.78 किमी नए मार्ग बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव बहसूमा चांदपुर से जसपुर (उत्तराखंड) तक बनने वाले इस 21.78 किमी मार्ग के निर्माण के लिए 25 करोड़ का प्रस्ताव तैयार हुआ है। इस मार्ग का निर्माण होने से ठाकुरद्वारा क्षेत्र के लोगों को उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले तक जाना आसान हो जाएगा।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मोहित कुमार ने साेमवार काे बताया कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर मुरादाबाद को उत्तराखंड को जोड़ने वाले 21.78 किमी मार्ग का प्रस्ताव भेजा गया है। अधिशासी अभियंता ने आगे बताया कि बहसूमा से ठाकुरद्वारा होते हुए यह मार्ग जसपुर को जोड़ेगा। इस मार्ग में आबादी वाले इलाकों में सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग की लागत 24.98 करोड़ आएगी। मुख्य अभियंता के माध्यम से इस प्रस्ताव को शासन को भेजा गया है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767050 Articles

Share this story