बहेलिया समाज के सैकड़ो लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

WhatsApp Channel Join Now
बहेलिया समाज के सैकड़ो लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता


- महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने भाजपा परिवार में शामिल होने पर सभी का पटका पहनाकर किया स्वागत

मुरादाबाद, 07 सितम्बर (हि.स.)। राष्ट्रीय बहेलिया (घुमंतू) जनजाति विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेम सिंह बहेलिया के नेतृत्व में बहेलिया समाज के साै से अधिक लोगों ने सोमवार को मुरादाबाद में बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का पटका व पुष्पमाला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत व अभिनंदन किया।

राष्ट्रीय बहेलिया (घुमंतू) जनजाति विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेम सिंह बहेलिया ने कहा कि हम सभी बहेलिया समाज के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्य कर रही केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कार्य कर रही प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में हम सभी एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरा समर्थन देंगे। प्रदेश भर में घुमंतू समाज के लोगों के बीच प्रचार प्रसार करके भाजपा गठबंधन के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नेम सिंह बहेलिया, संदीप कुमार बहेलिया, हजारा सिंह, धर्मवीर सिंह, पंकज कुमार, नन्हे सिंह, मदन सिंह, अनिल कुमार कश्यप, केवल सिंह, अंकित सपड़ा, राहुल शर्मा, राकेश सिंह, विवेक सिंह, परमजोत सिंह सिद्धू, विशाल सिंह, प्रियांशु सिंह, शुभम शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल रहे।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story