कांवड़ मार्गो की सुरक्षा देखने सड़को पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

WhatsApp Channel Join Now
कांवड़ मार्गो की सुरक्षा देखने सड़को पर पहुंचे पुलिस अधिकारी


बागपत, 15 जुलाई (हि.स.)। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों को जांचने के लिए प्रशासन जुट गया है। बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक बागपत व क्षेत्राधिकारी नगर ने संबंधित अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चौकी निवाड़ा, गौरीपुर चौराहा, गुफा वाला मंदिर, कस्बा बड़ौत, बरनावा, चौकी दाहा, भडल तथा पुरा महादेव मंदिर परिसर समेत कई संवेदनशील और प्रमुख स्थानों का दौरा किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग और अन्य जरूरी इंतजामों की स्थिति की समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी अस्मिता लाल और एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने पुरामहादेव मंदिर की सुरक्षा और व्यवस्था देखी है। जरूरी इंतजाम किए जा रहे है। सभी विभागों को अलग अलग जिम्मेदारी दी जा रही है।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

Share this story