बागपत के उत्कर्ष ने 12 वीं में पाए 99.2 अंक

WhatsApp Channel Join Now
बागपत के उत्कर्ष ने 12 वीं में पाए 99.2 अंक


बागपत, 13 मई (हि.स.)। बागपत के होनहार छात्र उत्कर्ष ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।

उत्कर्ष पहले से ही अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। वह दो बार जेईई मेन्स परीक्षा में उत्तर प्रदेश टॉपर रह चुके हैं। फरवरी सत्र में उन्होंने ऑल इंडिया 13वीं रैंक हासिल की थी, जबकि बाद में 27वीं रैंक प्राप्त कर अपनी काबिलियत साबित की। अलग-अलग विषयों में भी उत्कर्ष का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। उन्होंने गणित और शारीरिक शिक्षा में 100 में 100 अंक प्राप्त किए। वहीं भौतिक विज्ञान में 99, रसायन विज्ञान में 98 और कला विषय में 99 अंक हासिल किए। उत्कर्ष ने बताया कि सफलता का मूल मंत्र नियमित पढ़ाई, अनुशासन और निरंतर अभ्यास है। वह प्रतिदिन करीब 10 घंटे पढ़ाई करते है। उत्कर्ष सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

Share this story