बड़ा मंगल भंडारे में किया गया मेधावी छात्रों का अभिनंदन

WhatsApp Channel Join Now
बड़ा मंगल भंडारे में किया गया मेधावी छात्रों का अभिनंदन


लखनऊ, 26 मई (हि.स.)। राजधानी लखनऊ की ऐतिहासिक 'बड़ा मंगल' परंपरा में मंगलवार को भक्ति और सामाजिक सरोकार का एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा। गोमती नगर के भरवारा क्रॉसिंग स्थित एस्पायर बिल्डिंग में मंगलमान अभियान एवं बड़ा मंगल आयोजन समिति, एस्पायर के संयुक्त तत्वावधान में एक अभूतपूर्व 'आदर्श भंडारे' और 'मेधावी छात्र सम्मान समारोह' का सफल आयोजन किया गया।

इस अभिनव पहल का मूल उद्देश्य पारंपरिक भंडारों को केवल प्रसाद वितरण तक सीमित न रखकर, उन्हें सीधे सामाजिक सरोकारों, पर्यावरण चेतना और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ना रहा। अभियान के ध्येय वाक्य हर दिन मंगल हो, हर मंगल बड़ा मंगल हो, बड़ा मंगल से राष्ट्र मंगल हो को चरितार्थ करते हुए इस आयोजन ने पूरे शहर के सामने एक नई प्रेरणा प्रस्तुत की है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद के विक्रांत खंडेलवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल उपस्थित रहे। भक्ति के साथ 'मेधा' का वंदनआयोजन के दौरान जहाँ एक ओर हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, वहीं दूसरी ओर वर्ष 2026 की परीक्षाएं उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story