आजम खान से अखिलेश की मुलाकात पर विनोद तावड़े का तंज, कहा- कभी पूरा नहीं होगा सपा का सपना

WhatsApp Channel Join Now
आजम खान से अखिलेश की मुलाकात पर विनोद तावड़े का तंज, कहा- कभी पूरा नहीं होगा सपा का सपना


लखनऊ, 22 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े ने गुरुवार काे पूर्व मंत्री आजम खान से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुलाकात पर तंज कसा है। विनोद तावड़े ने गुरूवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि प्रदेश में दंगा और अराजकता, पीडीए का सपना कभी नहीं होगा पूरा! चुनाव आता देख अखिलेश यादव जी का तुष्टीकरण और अराजकता फैलाने वाले अपनी पार्टी के नेताओं से जेल जाकर मिलना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता को उजागर करता है।

विनोद तावड़े ने लिखा कि उत्तर प्रदेश की जनता को सब याद है कि किस प्रकार पूर्ववर्ती सपा सरकार ने पश्चिमी यूपी समेत पूरे प्रदेश को दंगों और अराजकता की आग में झोंक दिया था। दंगाइयों के सरगना आजम खान को गृह मंत्री बनाने का सपा का सपना यूपी को विकास की पटरी से उतारकर विनाश के रास्ते पर ले जाने वाला है, जो कभी पूरा नहीं होगा।

विदित हो कि सपा अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरूवार को आजम खान से मिलने रामपुर जेल पहुंचे। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद भाजपा नेता ने सपा पर निशाना साधा है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764929 Articles

Share this story