विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक अयोध्या में 26 से 29 जून तक होगी

WhatsApp Channel Join Now
विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक अयोध्या में 26 से 29 जून तक होगी


अयोध्या, 05 जून (हि.स.)। विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक अयोध्या में 26 से 29 जून तक आयोजित होगी, बैठक की तैयारी को लेकर विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे पहुँचे और बैठक की व्यवस्थाओं में लगने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रामसेवक पुरम में बैठक की।

विहिप परिषद के केंद्रीय क्षेत्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों की जून माह में होने वाली यह केंद्रीय प्रबंध समिति की चार दिवसीय बैठक अयोध्या धाम में चौंतीस वर्षों के पश्चात दूसरी बार आयोजित हो रही है। विगत वर्ष राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान ही विहिप के राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी इतनी संख्या में उपस्थित हुए थे।

यह बैठक अति महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की योजना रचना बनेगी।

विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे के संयोजन में रामसेवक पुरम् स्थित विहिप यात्री निवास में शुक्रवार को आयोजित व्यस्था बैठक में भोजन, आवास ,यातायात ,सुरक्षा अतिथि सत्कार ,जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन के साथ ही स्थानीय पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया।

इस दौरान महामंत्री ने कहा केंद्रीय टोली की आगामी बैठक में आने वाले संगठन पदाधिकारी धाम से सुखद संदेश लेकर जाए ऐसा प्रयास स्थानीय कार्यकर्ताओं को करना है। किसी भी सफल आयोजन के पीछे एक टीम कार्य करती है,जो छोटे से लेकर बड़े कार्य के प्रति समर्पित रहती है। जिसका लक्ष्य केवल कार्यक्रम को सफल बनाना होता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे स्थानीय सहयोगी अपने निःस्वार्थ सहयोग से देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों में अपनी अमिट छाप छोड़ेंगे।

आज की बैठक में विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रांत संगठन मंत्री विजय पाल, मंत्री देवेंद्र, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राकेश वर्मा, विजय सिंह, धीरेश्वर वर्मा, जिला संगठन मंत्री आलोक, महानगर संगठन मंत्री अभिषेक, महानगर अध्यक्ष अभय सिंह, मंत्री अखिलेश, कारसेवक पुरम सहप्रभारी उमेश पोरवाल, मातृ शक्ति की जिला संयोजिका मीना सिंह महानगर सहसंयोजिका प्रिया मौर्या आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी शरद शर्मा ने दिया I

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story