बाढ़ प्रभावितों को राहत की मदद, 564 परिवारों को दी गई सामग्री

WhatsApp Channel Join Now
बाढ़ प्रभावितों को राहत की मदद, 564 परिवारों को दी गई सामग्री


अयोध्या, 01 अक्टूबर (हि.स.)। दशरथ समाधि स्थल पर बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने ग्राम मुडाडीहा के 564 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित लोगों से बातचीत कर बाढ़ के कारण सामने आ रही समस्याओं और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी भी ली।

राहत सामग्री मिलने पर प्रभावित परिवारों ने सहायता के लिए आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और प्रभावित लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने में सहयोग किया।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना सभी की जिम्मेदारी है। बाढ़ से जिन परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, उनकी जरूरतों को समझते हुए राहत पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित स्तर पर समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। बाढ़ प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राहत सामग्री का वितरण किया गया है।

मौके पर गाना अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, रीना द्विवेदी, हरभजन गौड़, सहित राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story