श्री राम जन्मभूमि में भरत नाट्यम से प्रभु के जीवन प्रसंगों को उकेरा
Apr 4, 2026, 18:12 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अयोध्या, 04 अप्रैल (हि.स.)। तीन से पन्द्रह वर्ष के 25 बच्चों ने आज प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित प्रसंगों को भरत नाट्यम के माध्यम से प्रस्तुत किया। चेहरे के हाव भाव, आंखों की चितवन और शरीर के सधे संचलन से अभिव्यक्ति का हृदयस्पर्शी चित्र प्रस्तुत किया।
सभी बच्चे शिवा डांस इंस्टीट्यूट गाजियाबाद से आए थे और संचालिका सोनिका श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में कार्यक्रम प्रस्तुत करने पहुंचे थे। यह इंस्टीट्यूट डॉ विनोदिनी, सुरेन्द्र सेवा ट्रस्ट अयोध्या द्वारा संचालित है।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

