राम मंदिर के उत्तुंग शिखर पर लहरा रहा है अयोध्या का गौरवशाली राजध्वज सगर्व
Aug 14, 2026, 19:24 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अयोध्या, 14 अगस्त (हि.स.)। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में शुक्रवार, श्रावण शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत् २०८३, तदनुसार 14 अगस्त को शुभ्र मेघमालाओं से आच्छादित नभ के मध्य प्रभु श्रीराम का भव्य एवं दिव्य प्रासाद अपनी अनुपम आभा से सुशोभित है।
मंदिर के उत्तुंग शिखर पर अयोध्या का गौरवशाली राजध्वज सगर्व लहरा रहा है, वहीं गर्भगृह में विराजमान श्रीरामलला सरकार के अलौकिक एवं मनोहारी दर्शन श्रद्धालुओं के अंतर्मन को भक्ति, आनंद और आध्यात्मिक अनुभूति से आप्लावित कर रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

