श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आयोजित हुआ गीता यज्ञ

WhatsApp Channel Join Now
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आयोजित हुआ गीता यज्ञ


अयोध्या, 22 सितंबर (हि.स.)। एकादशी के पावन अवसर पर गीता स्वाध्याय संस्था के संस्थापक, भगवत गीता गोल्ड मेडलिस्ट, गीता गान प्रवीणा, गीता रथ सारथी अवॉर्ड की विजेता स्मृति डी. सौजन्या के नेतृत्व में तथा राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र संरक्षण में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में

गीता यज्ञ मंगलवार को आयोजित किया गया। इसमें देश के विभिन्न प्रांतों से सौ से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story