अयोध्या : राम मंदिर में स्मारक स्तम्भ तैयार

WhatsApp Channel Join Now
अयोध्या : राम मंदिर में स्मारक स्तम्भ तैयार


अयोध्या : राम मंदिर में स्मारक स्तम्भ तैयार


अयोध्या, 22 सितंबर (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में पिछले 500 वर्षों के संघर्ष में बलिदान हुए रामभक्तों की स्मृति में एक भव्य स्मारक स्तम्भ का निर्माण पूरा हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले तथा बीते पांच सौ वर्ष चले संघर्ष में बलिदान हुए रामभक्तों की स्मृति में मन्दिर के विशाल परिसर में स्मारक स्तम्भ का निर्माण कराया गया है। यह अब पूरी तरह बनकर लोकार्पण के लिए तैयार है। लाल ग्रेनाइट से बने स्तम्भ की ऊंचाई 16 मीटर और गोलाई चार फीट है। धरती से जुड़े हिस्से की गोलाई साढ़े चार फीट है। सबसे ऊपर ब्रांज का तीर्थ क्षेत्र का लोगो लगाया गया है। यह 10 फीट 6 ऊंचा और आठ फीट छह इंच गोलाई में है। विद्युत प्रकाश से स्तम्भ को आलोकित करने की भी उत्तम व्यवस्था की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story