राम मंदिर की यज्ञशाला में 18 कन्याओं का पूजन कर चुनरी ओढ़ाकर किया गया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
राम मंदिर की यज्ञशाला में 18 कन्याओं का पूजन कर चुनरी ओढ़ाकर किया गया सम्मानित


राम मंदिर की यज्ञशाला में 18 कन्याओं का पूजन कर चुनरी ओढ़ाकर किया गया सम्मानित


अयोध्या, 20 अक्टूबर (हि.स.)। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शारदीय नवरात्र के समापन पर श्रीराम मंदिर की यज्ञशाला में मंगलवार को कन्या पूजन और भोजन का आयोजन कर किया। समारोह में 18 कन्याओं का पूजन और चुनरी ओढ़ाई कर दक्षिणा दिया गया। इस अवसर पर ट्रस्टी कृष्ण मोहन, ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास, धर्मिक समिति के आचार्य इंद्रदेव, जगदीश शंकर आफले सहित कई लोग उपस्थित रहे।

सभी ने कन्याओं के पांव पखारकर उनका पूजन किया और चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद कन्याओं को भोग अर्पित किया गया। भवानी सिंह राठौर ने सभी कन्याओं को दक्षिणा देकर विदा किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्र में कन्या पूजन को देवी स्वरूपा कन्याओं के सम्मान और शक्ति की आराधना का प्रतीक माना जाता है। मंदिर परिसर की यज्ञशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में परंपरागत विधि-विधान के साथ कन्या पूजन संपन्न हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764096 Articles

Share this story