ऋतु के अनुसार रामलला की दैनिक सेवा और दिनचर्या में हुआ बदलाव

WhatsApp Channel Join Now
ऋतु के अनुसार रामलला की दैनिक सेवा और दिनचर्या में हुआ बदलाव


अयोध्या, 29 नवंबर (हि.स.)। मौसम में बदलाव और ठंड की दस्तक के साथ ही रामलला की दैनिक सेवा और दिनचर्या में बदलाव किया गया है।

भगवान को अब ठंड से बचाने के लिए गुनगुने जल से स्नान कराया जा रहा है। रात्रि शयन के समय रामलला को रजाई ओढ़ाई जा रही है। ठंड को देखते हुए भगवान के वस्त्रों में भी बदलाव किया गया है। अब उन्हें मोटे सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं।

रामलला को अब दही का भोग नहीं लगाया जा रहा है। इसकी जगह गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थ अर्पित किए जा रहे हैं। भगवान को पूड़ी, सब्जी, हलुवा और केसरयुक्त दूध का भोग लगाया जा रहा है।

सुबह 4:30 बजे मंगला आरती के बाद रामलला का अभिषेक किया जाता है।

रामलला बालक स्वरूप में विराजमान हैं, इसलिए उनकी सेवा पांच वर्ष के बालक की तरह वात्सल्य भाव से की जाती है।

अयोध्या के अन्य मठ-मंदिरों में भी ठंड को देखते हुए भगवान के विग्रह को रजाई ओढ़ाई जा रही है और राग-भोग में बदलाव किया जा रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के सदस्य राजकुमार दास ने बताया कि सनातन परंपरा में भगवान के विग्रह को जीवंत स्वरूप मानकर मौसम के अनुसार उनकी सेवा और देखभाल की जाती है।

राजस्थान के जोधपुर से दो कुंतल शुद्ध देसी घी लेकर महर्षि संदीपनी महाराज अयोध्या पहुंचे

महर्षि संदीपनी महाराज रविवार को राजस्थान के जोधपुर से दो कुंतल शुद्ध देसी घी लेकर अयोध्या पहुंचे।

यह घी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम की सेवा के लिए समर्पित किया गया।

महर्षि संदीपनी महाराज ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास महाराज को घी सौंपा।

घी का उपयोग राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के अखंड दीप के लिए किया जाएगा।

इसके अलावा पूजा-अर्चना और भगवान के भोग में भी शुद्ध देसी घी का उपयोग होगा।

महर्षि संदीपनी महाराज ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा के समय से ही वह लगातार अयोध्या घी लेकर आ रहे हैं।

इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर दो कुंतल देसी घी लेकर अयोध्या पहुंचे।

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के चरणों में घी समर्पित करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

राम मंदिर में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए शुद्ध देसी घी अर्पित किया गया है।

जोधपुर से आए इस घी को रामलला की सेवा और अखंड दीप के लिए समर्पित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785544 Articles

Share this story