श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट दानदाताओं को भेज रहा है दीपावली की शुभकामना और आभार-पत्र
अयोध्या, 03 नवंबर (हि.स.)। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा श्रीराम मन्दिर निर्माण में सहयोग करने वाले रामभक्तों को व्हाट्सऐप के माध्यम से दीपावली शुभकामना एवं आभार-पत्र भेजा जा रहा है। ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर बताया कि कुछ रामभक्तों ने प्राप्त सन्देश एवं संलग्न पीडीएफ पत्र की प्रामाणिकता के सम्बन्ध में जिज्ञासा व्यक्त की है। इस सम्बन्ध में स्पष्ट किया जाता है कि यह सन्देश एवं पत्र श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा ही भेजे जा रहे हैं।
पत्र में दिये गये लिंक पर रामभक्त अपना नाम, पता, मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल अंकित कर सकते हैं। आधिकारिक लिंक का आरम्भ donor.srjbtkshetra.org से होता है।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

