राम मन्दिर में नृत्य के माध्यम से वन गमन की हुई मनोहारी प्रस्तुति
Oct 17, 2026, 18:49 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अयोध्या, 17 अक्टूबर (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर की यज्ञशाला में शनिवार को श्री साईं नारायण आल इंडिया म्यूजिक डांस आर्टिस्ट एसोसिएशन (आर) बंगलुरु द्वारा आकर्षक नृत्य के माध्यम से श्रीराम वन गमन का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। सत्रह कलाकारों ने इसमें भागीदारी की।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से आयोजन प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि सुश्री अनुषा एम की अगुवाई में आई इस टोली ने द्वितीय बेला में आकर्षक वन गमन प्रदर्शन के उपरान्त भगवान श्रीराम समेत मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

