श्रीराम मंदिर में पंचायतन यज्ञ प्रारम्भ

WhatsApp Channel Join Now
श्रीराम मंदिर में पंचायतन यज्ञ प्रारम्भ


श्रीराम मंदिर में पंचायतन यज्ञ प्रारम्भ


अयोध्या, 13 सितंबर (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की

यज्ञशाला में रविवार काे भाद्रपद शुक्ल द्वितीया से नित्य पंचायतन यज्ञ प्रारंभ हो गया है। अनवरत चलने वाले इस यज्ञ के पहले दिन के यजमान ट्रस्ट के निर्माण अभियंता जगदीश आफले सपत्नीक थे। अलग अलग दिनों में भिन्न यजमान की योजना है।

यज्ञ प्रातः आठ से बारह बजे तक चला। पंचायतन यज्ञ में भगवान विष्णु समेत

पांचों देवताओं प्रथम पूज्य श्री गणेश, सूर्य, शिव एवं मां शक्ति की अर्चना की गई और उनके नाम की आहुतियां डाली गईं।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story