श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में राजस्थान के रोटेरियन्स ने संकीर्तन कर किया दर्शन
Sep 11, 2026, 19:37 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अयोध्या, 11 सितंबर (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में शुक्रवार को रोटरी क्लब श्रीगंगानगर सिटी राजस्थान की 50 सदस्यीय टोली ने श्री श्रीराम नाम संकीर्तन किया।
श्री राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि रोटेरियन राकेश गोयल के नेतृत्व में आई टोली ने द्वितीय बेला में संकीर्तन पश्चात परिसर में प्रतिष्ठित समस्त देवी-देवताओं का दर्शन पूजन किया।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

