रामलला को केले के तने के धागे, मोतियों और जरी से बनी राखी बांधी गई
Aug 28, 2026, 22:39 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अयोध्या, 28 अगस्त (हि.स.)। रक्षाबंधन पर श्री रामजन्मभूमि में भगवान रामलला को केले के तने के धागे, मोतियों और जरी से बनी राखी शुक्रवार को बांधी गई। इसे रामलला के अर्चक पुजारी संतोष तिवारी ने विधि-विधान से रामलला को राखी बांधी। यह राखी उनकी बहन शांता के आश्रम से आई खास राखी थी, गुरुवार को आश्रम की महिलाओं ने केले के तने के धागे, मोतियों और जरी से यह राखी तैयार की थी। रामलला के साथ चारो भैया को राखी बांधी गई ।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

