भगवान राम की बहन शांता की ओर से रामलला को रक्षाबंधन की राखी अर्पित की गई

WhatsApp Channel Join Now
भगवान राम की बहन शांता की ओर से रामलला को रक्षाबंधन की राखी अर्पित की गई


अयोध्या, 27 अगस्त (हि.स.)। भगवान राम की बहन शांता की ओर से रामलला को रक्षाबंधन की राखी अर्पित की गई। गुरुवार को श्रृंगी ऋषि सेवा संस्थान की ओर से यह विशेष राखी अयोध्या पहुंचाई गई। श्रृंगी ऋषि आश्रम से सैकड़ों रामभक्त राखी लेकर अयोध्या पहुंचे और रामभक्तों ने राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास को राखी सौंपी।

ट्रस्ट में धार्मिक समिति के सदस्य महंत कमलनयन दास इस राखी को राम मंदिर में रामलला को अर्पित करेंगे।

श्रृंगी ऋषि सेवा संस्थान प्रतिवर्ष शांता की ओर से रामलला को राखी अर्पित करता है। मान्यता है कि शांता महाराज दशरथ की बड़ी पुत्री थीं और उनका जन्म माता कौशल्या से हुआ था।

बताया जाता है कि महाराज दशरथ ने शांता को संतानहीन राजा को गोद दे दिया था। बाद में शांता का विवाह श्रृंगी ऋषि से हुआ था।

मान्यता है कि श्रृंगी ऋषि ने महाराज दशरथ के पुत्र प्राप्ति के लिए मनोरमा नदी के किनारे मखौड़ा धाम में यज्ञ कराया था।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story