राम मंदिर में नृत्य से हुई श्रीराम की आराधना

WhatsApp Channel Join Now
राम मंदिर में नृत्य से हुई श्रीराम की आराधना


अयोध्या, 22 अगस्त (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में शनिवार को सायंकाल बंगलुरू की साईं ग्रुप की साधिकाओं ने नृत्य आराधना की।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल के अनुसार श्वाति भारद्वाज के नेतृत्व में 25 कला साधिकाओं ने नृत्य आराधना के उपरान्त प्रभु श्रीराम समेत परिसर में प्रतिष्ठित समस्त देवी-देवताओं का पूजन-अर्चन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story