रामजन्मभूमि में ज्येष्ठ के पहले मंगल पर श्रद्धालु उमड़े, भोग प्रसाद बांटा गया

WhatsApp Channel Join Now
रामजन्मभूमि में ज्येष्ठ के पहले मंगल पर श्रद्धालु उमड़े, भोग प्रसाद बांटा गया


अयोध्या, 05 मई (हि.स.)। ज्येष्ठ मास के पहले मंगलवार पर श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़े। परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में अर्चकों ने निरन्तर पाठ किया तथा भोग का लड्डू प्रसाद सबको बांटा गया।

आज सुहावने मौसम का श्रद्धालुओं ने भरपूर आनन्द उठाया, विशाल और मनोहारी मंदिर परिसर में दर्शनार्थी इधर उधर बैठकर थकान मिटाने के बहाने मंदिर की भव्यता निहारते रहे।

सभी मंदिरों/मंडपों का दर्शन प्रारम्भ होने के बाद विस्तृत परिसर में आज सुहाने मौसम का श्रद्धालुओं ने भरपुर आनन्द उठाया। धूप न होने के कारण लोगों को कहीं भी बैठकर भव्यता निहारने का अवसर मिला हुआ था। यहां हनुमान मंदिर में पहली बार बड़ा मंगल मनाया गया।भोजन प्रसाद ग्रहण करने वालों को भी हनुमानजी के भोग का लड्डू बांटा गया। उक्त जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र ने दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story