राम मंदिर ट्रस्ट को बैंक ऑफ इंडिया ने सौंपा ह्वीलचेयर और मिनी ट्रक
Apr 26, 2026, 22:00 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अयोध्या, 26 अप्रैल (हि.स.)। बैंक ऑफ इंडिया की ओर से रविवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को एक मिनी ट्रक और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पांच ह्वीलचेयर सौंपी गई। इस अवसर पर बैंक के कई अधिकारी और उनके परिवारीजन उपस्थित थे। सभी ने भगवान श्रीराम का दर्शन पूजन किया।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

